अवैध शराब के परिवहन पर वाहन के राजसात की कार्यवाही।
सागर 17 नवंबर 2021
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दीपक आर्य ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर अवैध शराब के परिवहन में जप्त किए गए वाहन एवं शराब को राजसात किए जाने की कार्यवाही की है। इस संबंध में किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति या दावा हो तो न्यायालय में 6 दिसंबर को उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकेगा। 31 अक्टूबर को थाना रहली अंतर्गत मारूति सुजुकी एसएक्स-4 क्रमांक एमपी 20 सीए 6466 से चैकिंग के दौरान एक लाख 5 हजार रूपये कीमत की 189 बल्क लीटर अवैध शराब पाई गई। वाहन में अवैध शराब का परिवहन पाये जाने पर शराब व वाहन की विधिवत जप्ती की कार्यवाही की गई। आबकारी अधिनियम के प्रावधान अंतर्गत वाहन एवं जप्त शराब को राजसात किये जाने की कार्यवाही की जा रही है।
