आखिर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष की पत्नी ने नामांकन क्यों जमा किया ?

0

अब गेंद बागियों के पाले में ?

भाजपा ,कांग्रेस आम आदमी ने घोषित किये अपने उम्मीदवार,66 नामांकन हुए अब तक जमा

बड़ावदा से शिरीष सकलेचा
नगर परिषद चुनाव हेतु शनिवार को दोपहर 3 बजे तक नामांकन जमा करने का आखरी समय था। शनिवार को 11 नामांकन फार्म जमा हुए हैं। अब तक 66 लोगों ने चुनाव लड़ने हेतु अपने नामांकन जमा किए हैं। आम आदमी पार्टी के 7 लोगों ने फार्म जमा कर नगर परिषद में झाड़ू चलाने का काम शुरू कर दिया है।
बताया जाता है कि यह उम्मीदवार चुनाव मैदान में पूरी तरह डटे रहेंगे ।शनिवार को यहां चुनाव प्रेषक डॉ अरुण भार्गव ने यहां तहसील कार्यालय पर चुनावी तैयारियों की जानकारी रिटर्निंग ऑफिसर राजेश श्रीमाल लगभग 15 मिनट यहां रुके।
भाजपा ने यहां इन 15 प्रत्याशियों के टिकट तय किए हैं। वार्ड क्रमांक 1-श्रीमती पपीता बाई, वार्ड 2 तेजू बाई मालवीय, वार्ड 3 चैन सिंह गुर्जर, वार्ड 4 संजय चावड़ा, वार्ड 5 नाहरू कुरैशी, वार्ड 6 नर्मदा कैलाश परमार, वार्ड 7 गुड्डू बाई बाबूलाल पाटीदार ,वार्ड 8 विनीता शैलेंद्र व्यास, वार्ड 9 कमलेश पाटीदार, वार्ड 10 श्रीमती रमिला हिंगड़, वार्ड 11 शांति बाई राठौड़, वार्ड 12 कालू सिसोदिया ,वार्ड 13 पन्ना लाल परमार, वार्ड 14 सुनीता टेलर, वार्ड 15 अनिल अजमेरा है।
आम आदमी पार्टी से इन 7 लोगों ने फार्म जमा किए हैं- वार्ड 4 तारुक कुरेशी,वार्ड 5 जरीना बी, वार्ड 6 गीताबाई बाबूलाल,वार्ड 7 मांगूबाई लक्ष्मीनारायण कुमावत,वार्ड 9 सत्यनारायण झाला,वार्ड 13 विनय प्रहलाद मालवीय,वार्ड 15 स्नेहलता अनिल जायसवाल उम्मीदवार होंगे।झाला के चुनाव लड़ने से कस्बे का चुनाव रोचक होगा।
उधर कांग्रेस ने भी अपनी सूची जारी कर दी है। यहां भी भूमिका भास्कर द्वारा बताए गए संभावित नाम शत प्रतिशत सही साबित हुए हैं। कांग्रेस ने तत्कालीन परिषद में रहे पार्षद गणपत सिंह का टिकट इस बार काट दिया है। उनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया गया है। कांग्रेस के टिकट वितरण में भी विधायक मनोज चावला का ही बोलबाला रहा। वार्ड क्रमांक 9 से दीपक झाला का टिकट कटना भी कांग्रेसी खेमे में चर्चा का विषय बताया जा रहा है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक वार्ड क्रमांक 1 से श्रीमती उमराव बाई,2 से रेखा बाई मालवीय 3 से सुरेश सिंह गुर्जर 4 से जगदीश कटारिया 5 से रशीद पठान 6 विष्णु बाई परमार 7 से कुंती बाई रामगोपाल पाटीदार8 से ममता विजय भट्ट, 9 से ईश्वर लाल कटारिया 10 से पदमा सुमित हिंगड़ 11 से उषा राधेश्याम चौहान 12 से लाखन डोडिया 13 से प्रकाश मालवीय 14 से गायत्री नंदकिशोर राठौड़ 15 से दिनेश लड्ढा के टिकट तय किए गए हैं।
नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि को यहां वार्ड क्रमांक 10 से भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सौरभ हिंगड़ की पत्नी रानी हिंगड़ ने भी अपना नामांकन जमा किया। जिसको लेकर यहां कई चर्चाएं चल रही है ।चर्चाओं के मुताबिक यह भी हो सकता है कि कहीं रानी हिंगड़ को चुनाव ना लड़ा दिया जाए? हालांकि भाजपा की ओर से यह चर्चा खारिज कर दी गई है।
वार्ड क्रमांक 13 के रामकरण मालवीय ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात करते हुए प्रचार शुरू कर दिया है। जो एक बड़ी खबर राजनीतिक हलकों में देखी जा रही है क्योंकि रामकरण मालवीय सक्रियता के साथ भाजपा का काम करते आ रहे थे। पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत के खास माने जाते थे लेकिन पूर्व मंडल अध्यक्ष् के साथ करीबी के चलते कुछ समय से उनकी पटरी स्थानीय नेताओं से नहीं बैठ रही थी।जिसके चलते वे टिकिट से हाथ धो बैठे।
इसी तरह अन्य भाजपा के लोगों ने भी टिकट नहीं मिलने पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया हैं ।इसके बाद अब देखना है वे पार्टी को तवज्जो देते हैं या अपनी व्यक्तिगत छबि को प्रतिष्ठा का प्रश्न चिन्ह बना कर इस चुनावी दंगल में उतरते हैं?

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!