हरिओम पाटीदार सेवा भारती के जिलाध्यक्ष नियुक्त।

0
FB_IMG_1660885372095.jpg

FB_IMG_1660885372095.jpg

सेवा भारती के बैठक में हरिओम पाटीदार सेवा भारती के जिलाध्यक्ष नियुक्त

     संजय पी.लोढ़ा । झाबुआ

पेटलावद। ग्राम बनी में स्थित श्री हरिहर आश्रम में गुरुवार को सेवा भारती की जिला समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभाग प्रचारक विजेंद्र गोठी, सेवा भारती प्रांत संगठन मंत्री रूपसिंह नागर, जिला कार्यवाह आकाश चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस दौरान उन्होंने कहा पीड़ितों की सेवा करना ही सेवा भारती का काम है। सेवा के माध्यम हम समाज को जोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा भारती के कार्यकर्ता का धर्म ही सेवा है। सेवा भारती का कार्य समाज में समरसता की खुशबू फैलाना हैl
बैठक के दौरान सेवा कार्यों पर चर्चा की गई साथ ही नए सेवा कार्य प्रारंभ करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई।
इन्हे मिला नया दायित्व:
सेवा भारती जिलाध्यक्ष के रूप में पेटलावद के हरीओम पाटीदार को नियुक्त किया गया। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में मेघनगर के प्रफुल गादिया को नियुक्त किया गया। इनके साथ ही जितेंद्र राठौर (थांदला) को सचिव, राजेश मेहता (झाबुआ) को कोषाध्यक्ष और कृष्णा जाधव (पेटलावद) संयुक्त सदस्य के साथ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बलवंत हाड़ा (मेघनगर), संजय सोलंकी (राणापुर), श्रीमति भारती सोनी (झाबुआ), बबलू सकलेचा (झाबुआ), सुभाष गिदवानी (झाबुआ), प्रदीप रूनवाल (झाबुआ) को बनाया गया।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!