धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व।

0

अनवर अली

बटियागढ़ ।  फुटेरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाया गया फुटेरा कलां गांव में भी भक्तों ने राम कुमार शाला के समीप पहुंचकर कृष्ण कन्हैया के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान जगह-जगह भजन और कीर्तन के आयोजन का दौर भी चलता रहा महिलाओं ने अपने नन्हें लाडलों को कान्हा रुप में सजाया रात्रि 12 बजे भगवान के जन्म होते ही पूरा मंदिर जय कन्हैया लाल की नारे से गूंज उठा
गांव के सभी मन्दिर भव्य रुप से सजाया गया जहां सुबह से ही भजन कीर्तन का आयोजन होता रहा वहीं, नगर के सभी प्रमुख मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। उधर कस्बे में कई घरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झांकी सजाई गई जो आस्था का केंद्र बना रहा।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी गांव में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया दोपहर 2:00 बजे से मटकी फोड़ प्रतियोगिता का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया जो देर शाम तक चलता रहा ज्ञात हो की आज के मटकी फोड़ प्रतियोगिता में प्रिंस राय के द्वारा मटकी फोड़ी गई और उन्हें इनाम राशि दी गई जिसमें मुख्य रूप से ग्राम के सरपंच उदय भान सिंह द्वारा छोटे छोटे बच्चों के लिए इनामी राशि एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के आयोजको द्वारा भी बच्चों को इनामी राशि पर नगद पुरस्कार दिया गया इस अवसर पर सरपंच उदभान सिंग बब्लू ख़ान आसिफ़ खान गुड्डू राय सचिन राय भूपेंद्र सींग शंकर सींग सहित आयोजक समिती के कातिया फैमली की मौजुदगी रही

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!