अवैध रूप से संचालित मिली खदान,कार्यवाही जारी

0
IMG_20220420_08390327.jpg

IMG_20220420_08390327.jpg

रविकांत बिदोल्या
हटा(दमोह)

कांग्रेस के पूर्व विधायक स्नेह सलिला हजारी की खदान पर खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही, अवैध रूप से संचालित मिली खदान, कार्यवही जारी

— हटा में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अनुराग वर्धन सिंह हजारी के ऊपर गोलीकांड के आरोपियों पर प्रशासन की माफिया विरोधी कार्यवाही लगातार जारी है,खनिज विभाग की टीम ने आज कांग्रेस की पूर्व विधायक स्नेह सलिला हजारी के नाम से हटा के पांजी
पतरिया गांव में संचालित पत्थर खदान पर छापामार कार्यवाही करते हुए अवैध उत्खनन पर कार्यवाही की है,
यंहा खनिज विभाग के साथ हटा थाना टीआई एचआर पांडे और पुलिस बल के सहयोग से कार्रवाई की गई है। खनिज अधिकारी मेजर सिंह ने बताया कि यह खदान 2030 तक है। लेकिन माइनिंग प्लान स्वीकृति न होने पर और जरूरी कार्रवाई पूरी ना होने की शिकायतो पर यहाँ कार्यवाही की गई है, जिसमे करीब 10 घन मीटर से अधिक बोल्डर पथ्थर अवैध उत्खनन पाया गया है, जिसकी कार्यवही प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर दमोह को प्रेषित कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी,पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

 

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!