ग्रामीणों की समस्या को दूर करने आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन।
कटनी। आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों की समस्या को दूर करने क लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता सुनील मिश्रा ने बताया कि गांव में दो ट्रांसफार्मर विद्युत मंडल द्वारा लगवाए गए हैं, जिसमे एक ट्रांसफार्मर से घरेलू कनेक्शन है और दूसरे से कृषि कार्य के लिए हैं। लेकिन लगभग 1 साल से मंझगवा फाटक गांव के दोनों ट्रांसफार्मर खराब हैं। जिसके कारण ग्रामीणों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का बिजली के आभाव में जीना दूभर हो गया हैं। बावजूद इसके बिजली विभाग के अधिकारी उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। आम आदमी पार्टी द्वारा ग्रामीणों की समस्या को दूर करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सुनील मिश्रा ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या से ग्राम वासियो को निजात दिलाई जाए, नहीं तो आम आदमी पार्टी ग्राम वासियों के साथ विद्युत मंडल कार्यालय में ही अपना डेरा जमाकर रखेगी और उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला उपाध्यक्ष अफरोज अहमद, विनोद शर्मा, सुदामा इडनानी, अभिषेक बजाज, प्रकाश जैन, विजय पटेल, आशीष, बुल्ला, शिब्बू चौधरी, छोटे, जुगल पाल, विष्णु पाल, शुसील श्रीवास, ब्रजमोहन, पप्पू, रामविशाल चौधरी, हीरालाल पटेल, उमेश पाल सहित काफी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
