राजीव गांधी की जयंती पर एनएसयूआई ने लगाया रक्तदान शिविर, कटनी जिला अस्पताल में किया रक्तदान।
राहुल उपाध्याय की रिपोर्ट
कटनी। भारत में संचार क्रांति के जनक माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के निर्देश पर पूरे भारतवर्ष में एनएसयूआइ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कटनी के जिला अस्पताल में भी एनएसयूआई जि़लाध्यक्ष दिव्यांशू अंशू मिश्रा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में बड़वारा विधायक वसंत सिंह उपस्थित रहे। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष दिव्यांशू अंशू मिश्रा में बताया हमारे देश में कई जगह हैं, जहां मरीज रक्त के अभाव में जान गंवा देते हैं। इस विषम परिस्थितियों के कारण ज्यादातर ब्लड बैंक आवश्यक आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में एनएसयूआई के साथी स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिन पर पूरे देश में रक्तदान शिविरो का आयोजन कर इस कमी को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। स्वर्गीय राजीव गांधी की सोच सदैव ही पीडि़त मानव की सेवा करना थी, जिसको आदर्श मानते हुए आज पूरे देश में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश जैन, रौनक़ खंडेलवाल, मुड़वारा अध्यक्ष शुभम मिश्रा, बड़वारा अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल, तिलक कालेज अध्यक्ष अजय खटीक, प्रवक्ता विकास दुबे, आशीष चतुर्वेदी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
