भाजपा ने महाजनसंपर्क अभियान बैठक में क्या शंखनाद किया ? जाने

0
IMG_20230521_183106.jpg

IMG_20230521_183106.jpg

जिला प्रभारी पांण्डेय ने किया शंखनाद…
सबकी ताकत से जिले में पांचों सीटों पर विजय घोष

महाजनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा की जिला बैठक सम्पन्न

रतलाम । शिरीष सकलेचा
भारतीय जनता पार्टी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इसमे पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देगे और पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ दिलाएगे। रविवार को महाजनसंपर्क अभियान की तैयारियों को लेकर रूद्र पैलेस मे भाजपा की जिला बैठक आयोजित हुई। इसमे जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आव्हान् किया। उन्होंने कहा कि जिले मे सम्पूर्ण विजय का घोष सबकी ताकत से होगा।
जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने की। इस दौरान जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, संगीता चारेल, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, ईश्वरलाल पाटीदार, बजरंग पुरोहित, कानसिंह चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक पोरवाल, के.के.सिंह कालूखेडा, निमिष व्यास, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, महापौर प्रहलाद पटेल,पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत, मथुरालाल डामर आदि मंचासीन रहे।
जिला प्रभारी श्री पांण्डेय ने बैठक मे पार्टी के सभी मोर्चा प्रमुखों एवं मंडल अध्यक्ष तथा प्रभारियों से बुथ विजय संकल्प अभियान के कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच-छः महीने दायित्व बोध के साथ कार्य समता प्रदर्शन के है। इनमे पार्टी को विस्तारित कर जन-जन तक पहुंचाए। महाजनसंपर्क अभियान के दौरान एकजुटता से पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाए। उन्होंने कहा कि भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सब, त्याग एवं सम्पर्ण के कारण ही आज देश और दुनिया की नंबर 1 पार्टी बनी है। उन्होने वरिष्ठों के मार्गदर्शन मे पार्टी के सभी कार्यों को जन-जन तक ले जाने का आव्हान् किया।
इसके पूर्व ग्रामीण विधायक मकवाना ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का विकास करना है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने मे सभी कार्यकर्ता जी-जान से जुट जाए। जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि भाजपा जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत का परचम फहराएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से महाजनसंपर्क अभियान मे अधिक से अधिक सहभागिता करने का आव्हान् किया।
बैठक के आरम्भ में पार्टी के पितृ पुरुष पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने बूथ विजय संकल्प अभियान के कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी ने गीत प्रस्तुत किया। बैठक का संचालन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री संगीता चारेल द्वारा किया गया।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!