SAGAR : दो दिनी लॉक डाउन पर जिले में उत्पन्न भयावह स्थिति पर क्षमा मांगे जिला प्रशासन -सुरेंद्र चौधरी (कार्यकारी अध्यक्ष MP Congress)

0
surendra choudhry

आशीष जैन सागर

सत्ताधारी दल की अपेक्षा जन सामान्य को विश्वास में लेकर लॉक डाउन पर हो निर्णय।

आशीष जैन सागर – जिला प्रशासन द्वारा जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक उपरांत जारी शासकीय प्रेस विज्ञप्ति से जिले में उत्पन्न हुई भयाभह स्थिति पर जिला प्रशासन जन सामान्य से माफी माँगे यह  मांग मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने करते हुए  जिला आपदा प्रबंधन समूह की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों में एकरूपता नहीं है इस बात की पुष्टि जिले में सप्ताह में 2 दिन टोटल लॉक डाउन करने को लेकर जारी शासकीय प्रेस विज्ञप्तियों से होती है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के निर्णय से सागर शहर व जिले के आमजनों, कारोबारियों आदि में भयाभय की स्थिति पैदा हुई है  जिस कारण लोग अपनी दैनिक जरूरत की चीजें ओने पौने दामों पर खरीदने को मजबूर हुए तथा लॉकडाउन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार का अनाउंसमेंट न करने के कारण जिले के अधिकांश लोगों ने रविवार अपने कारोबार बंद रखें। चौधरी ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर जिले के आमजनता  जिला प्रशासन के हर आदेश के साथ खड़ी रही है किंतु गत शनिवार की घटना से आम जनों में जिला प्रशासन के प्रति अविश्वास की स्थिति पैदा हुई है तत्संबंध में जिले के विभिन्न कारोबारी संगठनों व आम जनों ने मांग की है कि लॉक डाउन को लेकर केवल सत्ताधारी दल के लोगों की अपेक्षा जन सामान्य और विभिन्न कारोबारी संगठनों को विश्वास में लेकर ही फैसला लिया जाए।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!