प्रशासन ने हटाया तंबू तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में डाला घेरा

0
1650553228838.jpg

1650553228838.jpg

डिंडौरी | बुलंद आवाज नारी शक्ति संगठन द्वारा दिनांक 10 मार्च से नियमतिकरण, वेतनवृद्धि और पेंशन की माँग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कलेक्ट्रेट तिराहा में टेंट लगाकर आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों के तंबू को प्रशासन के द्वारा बगैर सूचना के ही गुरुवार की सुबह हटाया गया था, जिससे आक्रोशित कार्यकर्ताओ ने थाने पहुंच कर शिकायत की हैं,इसके बाद कलेक्टर कार्यालय के मुख्यद्वारो को जाम कर दिया। आंदोलनकारियों के प्रदर्शन को की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस समेत महिला पुलिस तैनात किया गया है।

 

 

 

महिलाओं के प्रदर्शन को समाप्त कराने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा आंदोलनकारियों को समझाइश देने का प्रयास किया गया है किंतु सेवा से बर्खास्त किये गए कार्यकर्ताओ की बहाली के लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े हुए हैं। वही एसडीएम के द्वारा भी कार्यकर्ताओ को समझाईस दी गई ,कर्तकर्ताओ ने कलेक्ट्रेट में घेरा डाल कर जमक नारेबाजी की, उन्होंने कलेक्टर से मुलाकात करने का समय भी मांग रहे थे किंतु कलेक्टर आंदोलनकारियों से नही मिले।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!