मड़ावरा में करंट लगने से किसान की हुई मौत।

0
IMG_20220422_120956.jpg

IMG_20220422_120956.jpg

पत्रकार वाहिद खांन फैज़ल

भूमिका भास्कर तहसील मड़ावरा

मूंग की फसल में पानी लगाते समय किसान की करंट लगने से हुई मौत

 

मड़ावरा – तहसील मड़ावरा अंतर्गत आने वाले ग्राम धवा में बीते गुरुवार शाम के समय अपने खेत में बोई मूंग की फसल में पानी लगाते समय किसान की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक देव सिंह पुत्र रघुवर निरंजन शाम को मूंग की फसल की सिंचाई करने अपने खेत पर गया हुआ था। फसल की सिंचाई करते वक्त वह करंट की चपेट में आ गया। पास में मौजूद अन्य किसानों ने जब उक्त व्यक्ति को करंट की चपेट में आते देखा तो आनन-फानन में उसके परिजनों को सूचना दी। किसानों के साथ परिजन जब खेत पर पहुंचे तब मृतक काफी झुलस गया था। आनन-फानन में परिवार जनों के द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनावर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक देव सिंह की उम्र लगभग 38 वर्ष बताई गई है। जिसकी पत्नी समेत तीन बच्चे भी है। ऐसे में परिजनों समेत गांव के जनप्रतिनिधियों ने शासन से मांग की है कि उक्त किसान को उचित मुआवजा सहायता राशि दी जाए। जिससे उसकी पत्नी और बच्चों की कुछ मदद हो सके। उक्त घटना से ग्राम धवा समेत क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!