मड़ावरा में स्कूल चलो अभियान का दिखा असर, निकाली गई रैली।

0
IMG_20220422_120850.jpg

IMG_20220422_120850.jpg

पत्रकार वाहिद खांन फैज़ल

भूमिका भास्कर तहसील मड़ावरा

मड़ावरा में स्कूल चलो अभियान का दिखा असर, निकाली गई रैली

 

मड़ावरा – उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद के सभी तहसीलों गांव में इस समय स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें शिक्षकों के द्वारा बच्चों सहित कस्बों और गांवों की गलियों में रैली निकालकर स्कूल जाने के लिए अन्य बच्चों को उत्साहित किया जा रहा है। उसी क्रम में जनपद ललितपुर के अंतर्गत आने वाली तहसील मडावरा में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार रावत के निर्देशन में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत हुई। जहां जन जागरूकता रैली को कस्बे में निकालकर स्कूल चलो अभियान के तहत अन्य बच्चों को स्कूल चलने और परिजनों को उनके बच्चों का नामांकन करने के लिए उत्साहित किया गया। बताते चलें कि पिछले सालों में कोविड-19 कोरोना काल की वजह से सरकारी और प्राइवेट सभी तरह के शिक्षण संस्थान सरकारी गाइडलाइन के अनुसार बंद किए गए थे। जो अब बड़ों और बच्चों के टीकाकरण के बाद पूर्ण रूप से खोल दिए गए हैं इसी को देखते हुए सरकार ने प्रदेश के कोने-कोने में सभी सरकारी शिक्षकों और शिक्षा अधिकारियों को स्कूल चलो अभियान की रैली निकालने के निर्देश दिए हैं। उसी निर्देश का पालन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े सभी कर्मी अपने अपने क्षेत्रों में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालकर बच्चों और उनके परिजनों को उत्साहित कर रहे हैं। रैली निकालने के दौरान अध्यापिका रहनुमा बानो, साधना ताम्रकार, अरुण लता, कुसुम सिंह, पंकज कुमार, शिक्षामित्र पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, संदीप कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!