हथगोला सहित फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा
( संवाददाता – जितेंद्र राठौर दमोह )
दमोह/नोहटा – दमोह कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है जहां दमोह कोतवाली पुलिस द्वारा फरार चल रहे आरोपी को हथगोला सहित पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि संपूर्ण थाना क्षेत्र में अवैध क्रियाकलाप एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ लगातार जारी है। इसी दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुचारू रखने के लिए और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, एवं थाना प्रभारी कोतवाली को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है.
कोतवाली थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया – कि कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि सीतावावाली मरघटा के पास एक व्यक्ति हथगोला लिए गंभीर घटना घटित करने के उद्देश्य खड़ा है, सूचना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। जहां से एक व्यक्ति सीतावाबली मरघटा के पास देसी हथगोला के साथ पाया गया जिससे पूछताछ की गई। जिसने अपना नाम मोहसिन पिता कल्लू कसाई उम्र 20 वर्ष निवासी कसाई मंडी बजरिया 01 कहो ना बताया आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्र.333/22 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी मोहसिन कसाई से सदन पूछताछ की गई। जिसने महेंद्र अहिरवार निवासी बड़ापुरा के घर चोरी करना स्वीकार किया। चोरी का मशरूका, एक टीवी कीमती 10000 आरोपी मोहसिन की निसादेही पल जप्त की गई। एवं थाना दमोह देहात की अपराध क्र. 265/22 धारा 369 ताहि में चोरी गई भैसे आरोपी मोहसिन कसाई ने अपने साथ नरेंद्र मेहतर के साथ मिलकर हरिदास पटेल के घर मानपुरा से चोरी करना स्वीकार किया। चोरी गई भैंसे की कीमत 1 लाख 30 हजार की बरामद की गई। जिसमे आरोपी के पास से 2 देसी हथगोला जप्त किए गए। आरोपी के पास से कुल कीमती मशरूका 1लाख 40 हजार 400 रुपए जप्त किया गया है। आरोपी थाना कोतवाली क्र.176/22 धारा 294,323,324,506 ताहि में फरार चल रहा था। जिसकी शुमार गिरफ्तारी की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
![]()

