आंगनबाड़ी केन्द्र की सेवाएं प्रभावित होने पर कार्यकर्ताओं के विरूद्व कार्रवाई की जाएगी : जिला कार्यक्रम अधिकारी

0
1650625557622.jpg

1650625557622.jpg

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा कल देर शाम जिला जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से विज्ञप्ति जारी कर आंदोलन कर रही कार्यकर्ताओं, सहियकाओ को हड़ताल वापस न करने की दशा में उनके विरूद्ध सेवा समाप्ति की कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।

 

जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिले में पिछले 43 दिनों से लगातार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की हड़ताल से आंगनबाड़ी केन्द्रों की सेवायें प्रभावित हो रही है। कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी कार्यकर्ताओं की हड़ताल से विभागीय कार्रवाही की जा रही है। जिसके तहत जिले की चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्ति की कार्रवाई कर विभाग द्वारा रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विज्ञप्ति भी जारी की गई है। दिन गुरूवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी कार्यकर्ताओं के द्वारा कलेक्टेट परिसर का घेराव किया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार हड़ताल से वापसी हेतु निर्देशित किया गया। किन्तु सफलता न मिलने की स्थिति में आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी कार्यकर्ताओं की लगातार सेवा समाप्ति एवं नोटिस जारी किया जाएगा। सेवायें सुचारू रूप से प्रदान करने हेतु रिक्त पदों की पूर्ति की कार्रवाई की जा रही है। कार्यकर्ता/सहायिका/मिनी कार्यकर्ताओं के द्वारा तत्काल हड़ताल से वापस आंगनबाड़ी केन्द्र में नहीं आती है तो उनके विरूद्ध भी सेवा समाप्त की कार्रवाही की जावेगीं।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!