बूंद ए ब्लू डायमंड फ़िल्म के लिए जमावड़ा स्थानीय लोगो के भी रोल।

0
IMG_20220621_19325159.jpg

IMG_20220621_19325159.jpg

रविकांत बिदोल्या
हटा(दमोह).

किशनगढ़ के आदिवासी अंचल में जलसंकट की स्थिति और पानी के महत्व को लेकर बन रही

फिल्म– *बूंद ए ब्लू डायमंड*
शूटिंग के लिए जमावड़ा,स्थानीय लोगो के भी रोल

हटा– किशुनगढ़ के आदिवासी अंचलों, पठारी क्षेत्रो में हर साल जलसंकट की स्थिति विकराल होती जा रही है, जागरूकता के आभाव में यंहा के लोग प्राकृतिक संसाधनों व पर्यावरण का दोहन के साथ साथ वारिस के दिनों में पानी के सहेजने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं कर पा रहे नतीजन साल दर साल जलसंकट गहराता जा रहा है।

किशुनगढ़ एरिया के गांव में जलसंकट,पानी के महत्व और भविष्य की कार्ययोजना के लिए मुम्बई की डीडी सिने विजन द्वारा इन दिनों यंहा एक फ़िल्म बनाई जा रही है।।
फिल्म का नाम है– बूंद ए ब्लू डायमंड
डायरेक्टर जैनी एंड दिपाएन के निर्देशन में चल रही फिल्म की शूटिंग में बुंदेलखंड के मशहूर कलाकार गोविंद नामदेव सहित

रोहित चौधरी, समीक्षा भटनागर विदिता बेग सहित कई कलाकार अभिनय कर रहे हैं, इसमें कुछ स्थानीय युवाओ को भी रोल के लिए शामिल किया गया है,
किशुनगढ़ के पुरवा,राईपुरा, आदि गांव में फ़िल्म की शूटिंग चल रही है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ते हैं।
फ़िल्म का उद्देश्य आदिवासी अंचल में लोगो को पानी की समस्या,जलसंकट से निजात के उपाय,फ़िल्म के माध्यम से सरकार और एजेंसियों का ध्यानाकर्षण कराना, आदिवासी अंचल की सच्ची तस्वीर प्रदर्शित करना एवं पानी के लिये ग्रामीण अंचलों में जो लोगो के बीच भेदभाव और कुरीतियां हैं उनको दूर करना है।

 

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!