कही पे निगाहे कही पे निशाना
किस हस्तिनापुर की और इशारा है उनका
शिरीष सकलेचा।बड़ावदा
पांडवों ने भी सिर्फ 5 गांव मांगे थे नही दीए तो हस्तिनापुर गवानी पड़ी
इस तरह का यह संदेश इन दिनों यहाँ के पूर्व नप उपाध्यक्ष और वर्तमान चुनाव मे वार्ड क्रमांक 3 से भाजपा के टिकिट से वंचित अनिल अवस्थी द्वारा बिभिन वाट्सप ग्रुप में प्रसारित किया जा रहा है। जिसके खासे चर्चे बने हुए है। जो लोग वाट्सप नही चलाते वे भी इस मैसेज की जानकारी ले रहे है।
दरअसल अनिल अवस्थी व उनके साथियों ने विभिन वार्डो से टिकिट मांगे थे जिसमें से एक को भी टिकिट नही दिया गया। अब इस मेसेज का इशारा साफ है। समझने वाले समझ गए। महाभारत के समय का इतिहास लगता है अब यहाँ राजनीति की महाभारत में देखने को न मिल जाय? पांच गांव न देने पर हस्तिनापुर खोने का मतलब भाजपा कि परिसद खोने से तो नही ? खेर जो भी हो छोटी बात बड़ा इशारा कर रही है। अब यह तो समय बताएगा कि राजनीति की महाभारत में किसने क्या खोया,क्या पाया?