SAGAR : बंडा नगर में बुधवार को बाजार के दिन पुलिस ने जबरन कराई दुकानें बंद, फुटकर व्यापारी सौंपेंगे एसपी को ज्ञापन।

0
IMG_20200722_212712

भूमिका भास्कर संवाददाता बंडा – बिना आदेश के बंडा में मार्केट रात 8 बजे बंद कराने का मामला सामने आया है। इस मामले मेंंं फुटकर दुकानदार पुलिस अधीक्षक सागर को ज्ञापन भीी सौंपेंगे। दुकानदारों ने बताया कि बंडा पुलिस के द्वारा बिना कोई आदेश के बुधवार को बरा चौराहे पर रात 8 बजे तक दुकान बंद करने का ऐलान किया गया । दुकानदारों ने बताया कि कलेक्टर सागर के द्वारा 8:00 बजे दुकान बंद करने का नया आदेश जारी नहीं हुआ है । लेकिन पुलिस जबरन दुकानें बंद करवा रही है। गौरतलब है कि कलेक्टर सागर के द्वारा जारी आदेश के तहत रात्रि 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक ही कर्फ्यू लगाया जाना है। हमारे संवाददाता के द्वारा इस संबंध में स्थानीय बंडा थाने में जाकर संपर्क किया गया तो पुलिस के द्वारा जबरन दुकान बंद करवाने से साफ इंकार कर दिया गया।पुलिस ने बताया कि दुकानदारों ने स्वेच्छा से दुकानें बंद की है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!