महाराज का एक और संकल्प छः माह में बाटेंगे इक्कीस लाख रुद्राक्ष ।

0
IMG-20220423-WA0083.jpg

IMG-20220423-WA0083.jpg

महाराज का एक और संकल्प 21 लाख रुद्राक्ष 6 माह में बाटेंगे
6 माह तक चलता रहेगा विशाल भंडारा

गौरव जैन जावरा । ग्राम सेमलिया की पहाड़ी पर स्तिथ माँ अन्नपूर्णा कामाख्या धाम में एक वर्षीय रुद्र चंडी यज्ञ को 6 माह पूरे हो गए है। यज्ञ में अंखड आहुति देने वाले महाराज महामंडलेश्वर मधुसूदनानंद महाराज 6 माह पूरे होते ही एक और संकल्प लिया है कि अगले 6 माह में 21 लाख रूद्राक्ष वितरित किये जायेंगे साथ ही 6 माह तक विशाल भंडारे का आयोजन चलता रहेगा।

विश्व शांति के लिए लिया प्रण
महाराज का मानना है कि रुद्राक्ष महादेव को अति प्रिय है और उसे जो पहनता है वो भी महादेव को प्रिय हो जाता है और उसे हर रोग दोष से मुक्ति मिल जाती है और विश्व शांति बनी रहती है। इस प्रयोजन से यह संकल्प लिया है।

चेत्र नवरात्रि से हनुमान जन्मोत्सव तक 1.50 लाख रुद्राक्ष हुवे वितरित
महाराज ने भूमिका भास्कर से स्पेशल चर्चा में बताया कि 2 अप्रेल से 15 अप्रेल तक 1.50 लाख रुद्राक्ष कामाख्या धाम में भक्तों को वितरित किये गए है। जिसमे माता-बहने, बच्चे-बुजुर्ग आदि को रुद्राक्ष वितरित किये गए।

कालूखेड़ा पुलिश को करेंगे सम्मानित
महाराज महामंडलेश्वर मधुसूदनानंद जी महाराज ने बताया कि इन 6 माह में कालूखेड़ा पुलिश का योगदान सराहनीय रहा है उन्होंने हर समय यहां रहकर व्यवस्थाओं को बिगड़ने नही दिया एवं शांति व्यवस्था बनाई रखी।
रुद्राक्ष वितरण में भी कालूखेड़ा पुलिश का सराहनीय सहयोग रहा इसके लिए कामाख्या धाम समिति द्वारा कालूखेड़ा पुलिश का सम्मान समाहरोह रखा जाएगा।

“विश्व मे शान्ती को लेकर 21 लाख रुद्राक्ष वितरित करने का निर्णय लिया है और माता रानी की इच्छा रही तो 6 महीने बाद भी रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम चलता रहेगा साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन भी चलता रहेगा।”
महामंडलेश्वर मधुसूदनानंद महाराज
कामाख्या धाम सेमलिया

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!