पकड़ी झाड़ू ,छोड़ दिया कांग्रेस का हाथ जब होने लगी उपेक्षा
शिरीष सकलेचा।बड़ावदा
स्थानीय कांग्रेस नेता सत्यनारायण झाला ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष् हर्षविजय गेहलोत को अपना इस्तीफा बुधवार को भेज दिया है।
झाला ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई। जो लोग जनता के बीच जुड़े हुए हैं उन्हें टिकट नहीं दिए गए। अपनी उपेक्षा के चलते कांग्रेस किं प्राथमिक सदस्यता से में अपना इस्तीफा दे रहा हु।
झाला ने अपना इस्तीफा उस समय दिया जब नाम वापसी की अंतिम तिथि थी। बतादे झाला किसी समय कांग्रेस के अच्छे नेताओ की गिनती में आते थे। स्थानीय कांग्रेस में उनकी ही चलती थी। राजीव गांधी पेनल कब रूप में नप पर कब्जा किया। सहकारिता में वर्षों से अपने पैर जमा रखे लेकिन कुछ सालों से उनकी पटरी यहाँ के नेताओ,विधायक आदि से नही बैठी जिससे वे स्थानीय राजनीति से किनारा होते गए, ओर अब उन्होने आम आदमी पार्टी का झंडा उठाकर एक नई शुरुआत कर कांग्रेस के मंसूबो पर पानी फेरने का मन बना लिया है। यहाँ 7 प्रत्याशी उन्होंने उतारे है।
झाला ने इस प्रतिनिधि को बताया कि कांग्रेस भी अब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनकर रह गई है ।कुछ लोग सिर्फ अपना स्वार्थ सीधा करके कांग्रेस को कमजोर करने का काम करते आए हैं। नगर की जनता का कांग्रेस व भाजपा से मोहभंग हो चुका है। पिछले 5 सालों में नगर की जो दुर्दशा हुई है। अब इस नगर का विकास ही मेरी मुख्य जिम्मेदारी होगी। नगर परिषद में हमारे उम्मीदवार सभी सीटों पर जीत कर इतिहास रचाएंगे क्योंकि जनता का मन भी अब आम आदमी पार्टी के प्रति बढ़ता जा रहा है। झाला ने बताया कि वे शीघ्र ही नगर के मुख्य वार्डो में सभाएं करके जनता को सच्चाई का आईना दिखाकर नगर के विकास के लिए अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे ।आपने कहा कि कुछ लोग मुझे कमजोर समझ रहे थे और वह चाह रहे थे कि मैं चुनाव मैदान से हट जाऊं लेकिन मैं भी राजनीति करता हूं परिणाम चाहे जो भी हो जनता की लड़ाई लड़ने से नहीं कभी पीछे हटा हूं, और कभी पीछे हटूंगा
About The Author
Bhumika Bhaskar
The Bhumika Bhaskar is a leading Newspaper Media Group in Madhyapradesh and Uttarpradesh . The Bhumika Bhaskar independent editorial stand and its reliable and balanced presentation of the news have over the years, won for it the serious attention and regard of the people who matter in India and abroad.Bhumika Bhaskar uses modern facilities for news gathering, page composition and printing.
