प्रेमेन्द्र हरिनखेडे पर निलंबन की कार्यवाही।

0

लालबर्रा तहसील के सहायक ग्रेड-3 प्रेमेन्द्र हरिनखेड़े पर निलंबन की कार्यवाही
विशाल महानंद बालाघाट- कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने लालबर्रा तहसील के सहायक ग्रेड-3 (प्रवाचक) प्रेमेन्द्र हरिनखेड़े को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई जबलपुर के दल द्वारा रंगे हाथों पकड़े जाने एवं गिरफ्तार किये जाने पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उसका मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वारासिवनी निर्धारित किया गया है। उल्लेखनीय है कि आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई जबलपुर के दल द्वारा 19 जून 2022 को सहायक ग्रेड-3 प्रेमेन्द्र हरिनखेड़े को उनके निवास पर बाटनिकल कालोनी गर्रा तहसील लालबर्रा के आदेवक श्री अरूण जेठवा से 35 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!