अनियंत्रित ट्रक पलटा, चालक और क्लीनर घायल।

0
1653039638567.jpg

1653039638567.jpg

डायल 100 ने पहुंचाया अस्पताल

 

भूमिका भास्कर अखबार संवाददाता अमन सिद्दीकी डिंडोरी 20 मई 2022 –: थाना गाडासरई अंतर्गत ढुमरटोला गाँव के पास मुख्यमार्ग किनारे एक ट्रक पलट गया।जिसमे ट्रक चालक और क्लीनर घायल हो गये। हादसे की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 को प्राप्त होने के बाद तत्काल गडासरई थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचे डायल-112/100 स्टाफ ने पाया कि ट्रक अनियंत्रित होकर पलट जाने से मो. शमशेर पिता मो. सलीम उम्र 38 साल निवासी कवर्धा छत्तीसगढ़, गौतम साहू पिता कृष्णा साहू उम्र 32 साल निवासी कवर्धा छत्तीसगढ़ घायल हो गये हैं। दोनों चोटिल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गाड़ासराई में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!