आखिर क्यों जाएंगे रतलाम जिले के पीड़ित लखनऊ जाने ?
मामला 80 करोड़ की जमा राशि का—
सहारा जमा धन लौटाओ संघर्ष समिति की पहल पर पीड़ित लखनऊ जाकर मांगेंगे खून पसीने की कमाई
रतलााम/बड़ावदा- शिरीष सकलेचा
सहारा इडिया कंपनी द्वारा रतलाम जिले में 60,000 से अधिक संख्या में लोगों के 80 करोड़ रुपए का भुगतान परिपक्वता अवधि पूर्ण होने पर भी नहीं किया जाने के विरोध में आज रतलाम में नवागत कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी से सहारा इंडिया जमा धन लोटाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में सैकड़ों निवेशक मिले और सहारा इंडिया द्वारा अब तक जिले में लोगों से किए गए फ्रॉड और संघर्ष समिति द्वारा किए गए आंदोलन की जानकारी दी तथा पूर्व कलेक्टर द्वारा सहारा के प्रबंधक डायरेक्टरों एवं मालिक के विरुद्ध जमानती वारंट आदि निकालने की जानकारी दी तथा मांग की की रतलाम सहित संपूर्ण प्रदेश में सहारा कंपनी की माल की की संपत्तियां राजसात कर तथा कुर्क करके लोगों का धन वापस दिलाने की कार्यवाही की जा सकती है। जिला कलेक्टर से सहयोग के आश्वासन के उपरांत जमाकर्ता और कार्यकर्त्ता पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी से मुलकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ के गठन और भूगतान में सहायता की मांग की । पुलिस अधीक्षक ने शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गंभीरता से प्रयास करने के लिए आश्वस्त किया है। आंदोलन और ज्ञापन के दौरान वीरेंद्र सिंह सोलंकी अध्यक्ष सहारा इंडिया जमा धन लोटाओ संघर्ष समिति , गिरजा शंकर दायम , राम गोपाल गहलोत , राजेश साल, सुरेश जी जैन, प्रकाश धाकड़ , वर्दी चंद धनोतिया, विक्रम सिंह पवार ,दीपेश राठौड़ ,संजय मोदी ,भगवान दास बैरागी ,दिनेश राठौड़ ,मुकुंद सोलंकी, राकेश जैन ,जीवन दायम ,अभिषेक राठौर ,राखी भाटी ,मनोज राठौड़, घनश्याम नायमा ,दिलीप तलवाडिया, पुरुषोत्तम उपाध्याय , अनिल शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में पीड़ित लोग उपस्थित थे।।
फ़ोटो
