नवांकुर चयन हेतु संस्थाओं का हुआ भौतिक सत्यापन।
बंडा – मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद की नवांकुर योजना अंतर्गत आवेदित संस्थाओं का भौतिक सत्यापन एवं दस्तावेजों का निरीक्षण विकासखंड समन्वयक के द्वारा किया जा रहा है । मंगलवार को रामकृष्ण सूचना प्रौद्योगिकी एजुकेशन सोसायटी का भौतिक सत्यापन किया गया । विकासखंड समन्वयक संजय शर्मा ने बताया कि रामकृष्ण सूचना प्रौद्योगिकी एजुकेशन सोसायटी के द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया था जिसमें भौतिक सत्यापन के दौरान पर्याप्त दस्तावेज उपलब्ध न होने के कारण संस्था प्रमुख को जिला कार्यालय में बुधवार को जमा करने हेतु निर्देशित किया है। श्री शर्मा ने बताया कि श्रद्धा जनकल्याण समिति भड़राना का भी भौतिक सत्यापन कर दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया।
