कल शुभ मुहूर्त में कोन लेगा चार्ज ? जाने।

0
IMG_20220824_192114.jpg

IMG_20220824_192114.jpg

किस्मत की धनी कल्पना गुरुवार को शुभ मुहूर्त में लेगी चार्ज,होगा आयोजन
बड़ावदा।शिरीष सकलेचा
किस्मत की धनी नगर परिषद बड़ावदा अध्यक्ष् कल्पना कुमावत सहित पूरी टीम नगर विकास सेवा संकल्प के साथ पदभार संभालेगी लेगी। पहले पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन मंडी प्रांगण में होना था लेकिन अब स्थान परिवर्तन हो गया है। गुरुवार को प्रातः 11 बजे नगर परिषद कार्यालय पर कार्यक्रम प्रारम्भ होगा। इसके पहले श्रीमती कुमावत शुभ  मुहूर्त10.40 बजे  चार्ज  लेगी। इस आयोजन को लेकर विपक्ष ने नाराजगी जताई है। विपक्ष इस पदभार समारोह का बहिष्कार करेगा।
आयोजन में मुख्य अतिथि अनिल फिरोजिया,सांसद, अध्यक्षता जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडे , विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत, विधायक मनोज चावला ,जिला अध्यक्ष् राजेन्द्र सिंह होंगे। 14 विशेष अतिथि होंगे। आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। घर घर कार्ड वितरित किये गए है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!