गांजे की खेती करने वाले के विरूद्ध झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
Bhumika Bhaskar April 25, 2022 0

गांजे की खेती करने वाले के विरूद्ध–
झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्यवाही
संजय पी.लोढ़ा। झाबुुआ
पुलिस को अपने विश्वसनीय मूखबीर से सूचना मिली कि दिनेश पिता कानाजी हामड निवासी पेटलावद ने अपने झौसर के पास बईडिया वाले खेत में आल के बीच में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजे के पौधे लगा रखे है। दिनेश हामड अवैध रूप से गांजे का व्यवसाय एवं सप्लाई का काम करता है।
उक्त सूचना पर थाना पेटलावद की पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए दिनेश हामड़ के बईडिया खेत पर पहुंचे। वहां जाकर देखा तो उक्त आल के खेत में गांजे के पौधें लगे हुए थे। दिनेश के आल के खेत से अवैध मादक पदार्थ गांजे के पौधों को उखाड़कर गिनती करने पर 44 पौधे पाये गये। जिनका तोल करने पर 9 किलो 400 ग्राम होना पाया गया। जिन्हें विधिवत जप्त किया गया। आरोपी दिनेश को पुलिस गिरफ्त में लिया गया। जिस पर थाना पेटलावद में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जप्त की गयी सामग्री :-
गांजे के 44 पौधे किमत 1,00,000/-रू.
आरोपी का नाम :-
01. दिनेश पिता कानाजी हामड निवासी पेटलावद
- इनका रहा योगदान
————
संपुर्ण घटनाक्रम का खुलासा करने में थाना प्रभारी पेटलावद निरी. सुरेन्द्र सिंह गाडरिया, उनि लोकेन्द्र चौधरी, उनि रामेश्वर गामड, प्रआर. 24 साबिर, आर. 57 अनिल, आर. 486 शंकर, आर. 645 शिवभानु, मआर. 654 कलम चौहान, आर. 363 संजय का सराहनीय योगदान रहा। उक्त सराहनीय कार्य पर पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की।
निरंतर होगी कार्यवाही
—–
अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, जनता पुलिस का सहयोग करे । हम मिलकर नशामुक्त और भयमुक्त वातावरण समाज को देंगे-
सोनू डावर, एसडीओपी-पेटलावद
![]()
About The Author
Bhumika Bhaskar
The Bhumika Bhaskar is a leading Newspaper Media Group in Madhyapradesh and Uttarpradesh . The Bhumika Bhaskar independent editorial stand and its reliable and balanced presentation of the news have over the years, won for it the serious attention and regard of the people who matter in India and abroad.Bhumika Bhaskar uses modern facilities for news gathering, page composition and printing.

