इधर भी तो देखिए
नगर परिषद के जल छिटकाव पर होने लगी प्रतिक्रिया, भेदभाव के आरोप
बड़ावदा-शिरीष सकलेचा
नगर परिषद द्वारा पिछले दो-तीन दिनों से नगर के मुख्य मार्गो पर टैंकर के माध्यम से रात्रि में सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है ।जिसको लेकर नगर के नागरिकों द्वारा तरह तरह की प्रतिक्रिया की जा रही है ।कई लोगों में पानी के छिड़काव को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि एक और नगर के बस स्टैंड पर नागरिकों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है वही नगर परिषद अपनी कमजोरी को छिपाने के लिए सड़कों पर बेवजह पानी का छिटकाव कर जल का दुरुपयोग कर रही है। पूर्व नपा उपाध्यक्ष अनिल अवस्थी ने कहा कि नगर परिषद सिर्फ मुख्य मार्ग पर ही पानी का छिड़काव करवा रही है जबकि नगर के अन्य वार्डो। को उपेक्षित किया जा रहा है ।अवस्थी ने कहा कि क्या अन्य वार्ड के लोग धूल से परेशान नहीं है,क्या वहा स्वछत्ता की ओर ध्यान नही है? वार्ड क्रमांक 8 के अंबाराम कुमावत ने भी कहा कि नगर परिषद को भेदभाव नहीं करना चाहिए ।
वहीं कई लोगों का करना है कि छिटकाव से धूल की समस्या का हल नहीं होगा। इससे तो उल्टा और कीचड़ हो रहा है। नगर परिषद द्वारा यह कदम भले ही स्वच्छता को लेकर किया जा रहा है लेकिन इसको लेकर विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं। जो धीरे-धीरे खुलकर सामने आ सकते हैं।
