जिले में 2 से 11 मई तक आयोजित होगा लाडली लक्ष्मी उत्सव।

0
IMG_20220425_190659.jpg

IMG_20220425_190659.jpg

बाल विवाह कराने पर होगी कार्यवाही 

शहडोल- जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग शहडोल ने जानकारी दी है कि जिले में 02 मई से 11 मई 2022 तक लाइली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पहले दिन राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जायेगा साथ ही मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम अंतर्गत 04 लाडली बालिकाओं को देश की सीमा का भ्रमण हेतु भेजा जायेगा। उन्होंने बताया कि 03 मई 2022 को अक्षय तृतीया होने से समस्त ग्राम विकासखंड एवं जिला स्तर पर बाल विवाह रोको अभियान के तहत बाल विवाह न हो इसके लिए अंतर्विभागीय समिति भी गठित की गई है, जो इस दिन होने वाले विवाह सम्मेलनों में सम्मिलित वर-वधू के उम्र संबंधी दस्तावेज के आधार पर पर बाल विवाह को रोकने की कार्यवाही करेगी, 04 से 11 मई तक ग्राम पंचायत तथा जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। जिसमें लाडली बालिकाओं माह एवं अप्रैल 2022 में जन्मी बालिकाओं के जन्म का उत्सव मनाया जायेगा. विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाली लाडली बालिकाओं का सम्मान किया जायेगा, स्थानीय स्तर पर लाडली बालिकाओं का स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम अंतर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं से संबंधित सामाजिक मुद्दों विषयों पर लाडली बालिकाओं के लिए जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. शिक्षा के क्षेत्र में अथवा अन्य किसी क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली लाडली बालिकाओं का सम्मान किया जायेगा, बाल उपयोगी फिल्मों का प्रदर्शन जिला स्तर पर जन्म के समय बेहतर लिंगानुपात के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली ग्राम पंचायत की पुरस्कृत किया जायेगा। विभिन्न खेलकूद, वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार प्राप्त बालिकाओं एवं पुरस्कार वितरण किया जायेगा।



 

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!