मलेरिया नियंत्रण हेतु लोगों से सहभागिता निभाने लोगों से की अपील

0
IMG_20220425_190659.jpg

IMG_20220425_190659.jpg



शहडोल – कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने विश्व मलेरिया दिवस के अवसर जिले के लोंगो से मलेरिया रोग नियंत्रण हेतु आवश्यक सावधानी बरतने एवं मलेरिया रोकथाम हेतु प्रभावी सहभागिता निभाने की अपील जिले के लोंगो, जनप्रतिनिधियों, स्वय सेवी संस्थाओं, इलेक्ट्रॉनिक एवं पिंट मीडिया से की। उन्होंने मलेरिया के लक्षण एवं उसके बचाव के बारे में लोंगों को जागरूक करने की सलाह दी है जिससे लोग मलेरिया रोग से बच सकें और दूसरों को भी सुरक्षित कर सकें। उन्होंने कहा कि मलेरिया रोग मादा एनाफ्लिज मच्छर से फैलता से इसके रोकथाम के लिए अपने घर के कूलर का पानी समय-समय पर बदले, गमले, फटे टायर के टुकडों व अन्य रखे गए सामनों में पानी संग्रहित न होने दें, सप्ताह में एक बार साफ-सफाई अवश्य करें साथ ही घर-घर के आसपास जहां पानी जमा है उसकी निकासी करें, मलेरिया का मच्छर गड्ढों में भरे पानी, नदी के किनारे रूके हुए पानी, हैंडपंप के आसपास रूके हुए पानी में पनपते है, रूके पानी में जला हुआ मोबीऑयल या मिट्टी का तेल डाले, सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें, नीम की पत्तियों का धुंआ करें, कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है, बुखार आने पर पास के स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर रक्त जांच करावें और चिकित्सक को दिखाकर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार लें।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!