पूर्व विधायक पं. रामकुमार तिवारी की पुण्यतिथि पर गरीबों को कराया भोजन।

IMG-20220624-WA0008.jpg

पूर्व विधायक पं. रामकुमार तिवारी की पुण्यतिथि पर गरीबों को कराया भोजन

ललितपुर जनपद की महरौनी विधानसभा सीट से विधायक रहे अक्षय कीर्ति पं. रामकुमार तिवारी की पुण्यतिथि गरीब, असहाय, जरूरतमंदों की सेवा कर मनायी गयी। इस दौरान उनके पुत्र जिला मंत्री भाजपा निखिल तिवारी अंशु भैया ने जिला अस्पताल स्थित अन्नपूर्णा भोजनशाला में जरूरतमंदों को भोजन कराया। साथ ही जिला अस्पताल में पहुंचकर फल वितरित किये गये। इसके अतिरिक्त वृद्धाश्रम में लोगों को भोजन भेंट किया।
सुबह 10 बजे भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री निखिल तिवारी ने अपने पिता महरौनी सीट से 2007 से 2012 तक विधायक रहे अक्षय कीर्ति पं. रामकुमार तिवारी की पुण्यतिथि पर जिला अस्पताल में भाजपा के बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रदीप चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू, अजय नायक सिंदवाहा, अतुल कौशिक, भूपेंद्र सिंह लोधी, सुरेन्द्र यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक पहुंचे, जहां श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न हुयी। इसके बाद गरीब असहायों को भोजन कराया गया। इस दौरान वरिष्ठ नेता भाजपा प्रदीप चौबे ने कहा कि पूर्व विधायक रहे पं. रामकुमार तिवारी जी का कार्यकाल सराहनीय रहा था। उन्होंने क्षेत्र के लिए तय रूपरेखा के तहत विकास कार्य कराये थे। आज भी उनके काम धरातल पर दिखायी देते है। वह स्वच्छ छवि व मिलनसार व्यक्ति थे। सभी के साथ एक समान व्यवहार करते चले आ रहे थे। इसी बीच गंभीर बीमारी से जूझते हुए नियति ने उन्हे हम लोगों से छिन लिया। तत्पश्चात प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू ने कहा कि अक्षय कीर्ति पं. रामकुमार तिवारी का व्यक्तित्व शानदार रहा। उन्होंने महरौनी विधानसभा सीट से सर्वाधिक वोट प्राप्त कर विजयश्री हासिल की थी। वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे थे, और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास कराया था। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इसके बाद उनके पुत्र निखिल तिवारी लोगों को सम्बोधित करने वाले ही थे, कि वह भावुक हो उठे, उनकी आंखों में आंसू छलक उठे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पिता के जीवन से बहुत कुछ सीखा है। आज उनके पदचिन्हों पर चलकर हमें जनता की सेवा में तत्पर है। वहीं अजय नायक सिंदवाहा ने लोगो को सम्बोधित करते हुये कहा कि अक्षय कीर्ति पं. रामकुमार तिवारी का जीवन बहुत संघर्षमय रहा। भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली थी। काफी समय तक वह भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रहे। सक्रिय राजनीति करते हुए उन्होंने जनता की खूब सेवा की। इसके बाद वह 2006 में बसपा में चले गये। वहीं 2007 में बसपा ने उन्हे महरौनी विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया। महरौनी सीट से वह एकतरफा चुनाव जीते। जनता ने उन्हे हाथों हाथ लिया। उन्होंने भी अपनी जिम्मेदारी का पूरी कर्तव्यनिष्ठा से निर्वाहन करते हुए गांव गांव तक सड़कों का जाल बिछाया, साथ ही सरकारी की योजनाओं से आखिरी पंक्ति में खडे व्यक्ति को लाभ पहुंचाया था। उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर अन्नपूर्णा भोजनशाला के अध्यक्ष अमित प्रिय जैन ने कहा कि पूर्व विधायक अक्षयकीर्ति पं. रामकुमार तिवारी ने जिस तरह से जन सेवा की है, उनके जीवन से प्रेरणा लेकर प्रत्येक जनप्रतिनिधि को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करवाना चाहिए। यही सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान है। उन्होंने आगे कहा कि पुण्यतिथि पर गरीब, जरूरतमंदों को भोजन कराना बहुत पुण्य का काम है। अपने ईष्ट या परिवारजनों की पुण्य स्मृति पर ऐसे आयोजन होने चाहिए। अन्नपूर्णा भोजनशाला में भोजन कराने के बाद सभी जिला अस्पताल पहुंचे जहां मरीजों को फल वितरित किये। वहीं अन्नपूर्णा भोजनशाला की ओर से भाजपा जिला मंत्री निखिल तिवारी को प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। साथ ही पनारी स्थित वृद्ध आश्रम पहुंचे और लोगों को भोजन कराया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!