जिले में,25,27, एवं 28 जून को भारी वर्षा की संभावना।

0

जिले में 25, 27 एवं 28 जून को भारी वर्षा की संभावना
भूमिका भास्कर बालाघाट- भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रिय कार्यालय भोपाल से कृषि विज्ञानं केंद्र बड़गाव बालाघाट को प्राप्त 05 दिवसीय मध्यम श्रेणी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बालाघाट जिले में दिनांक 25, 27, 28 एवं 29 जून को भारी वर्षा तथा 26 जून को हल्की वर्षा होने के साथ ही भारी बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस तथा सुबह हवा में 78 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 32 से 51 प्रतिशत नमी रहने की संभावना है । आने वाले दिनो में हवा कि गति लगभग 10.8 से 13.5 किलोमीटर प्रति घंटा दक्षिण पश्चिम दिशा रहने की संभावना है। जिला कृषि मौसम इकाई, ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, राणा हनुमानसिंह कृषि विज्ञान केन्द्र, बड़गांव द्वारा यह जानकारी दी गई है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!