ग्राम पंचायत बरेठी में शेख इमरान ने जनसंपर्क कर मांगे वोट।

0
IMG_20220625_141137.jpg

IMG_20220625_141137.jpg

पत्रकार वाहिद खांन फैज़ल

भूमिका भास्कर

ग्राम पंचायत बरेठी में शेख इमरान ने जनसंपर्क कर मांगे वोट

 

मध्य प्रदेश में इस समय त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की सरकार द्वारा घोषणा होने के उपरांत उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल कर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में जनपद सागर की तहसील शाहगढ़ के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बरेठी में शेख इमरान के द्वारा अपनी ग्राम पंचायत बरेठी और उसके अंतर्गत आने वाले ग्रामों मे जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की जा रही है। ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले मतदाताओं के द्वारा शेख इमरान को भारी जन समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। शेख इमरान द्वारा अपने समर्थकों के साथ ककरट, मानपुर आदि ग्रामों में जाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। इस दौरान उनके साथ हल्के भैया, शेख जमील, जाहिद बंटी, राजा, रहीश, शहजाद, शोएब, खालिद आदि लोग मौजूद रहे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!