प्रेक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण।
चुनाव प्रेक्षक श्रोत्रिय ने किया मतदान केन्दों का निरीक्षण
भूमिका भास्कर बालाघाट-
बैहर एवं परसवाड़ा विकासखंड के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
चुनाव प्रेक्षक शरद कुमार श्रोत्रिय भी आज 25 जून को विकासखंड बैहर एवं परसवाड़ा के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करने पहुंचे और उन्होंने ग्राम रूपझर, परसाटोला, बिरवा, कटंगी, खुरमुंडी, पोंडी, लिंगा के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान की प्रक्रिया को देखा और मतदान दल के सदस्यों से चर्चा की। उन्होंने मतदान करने आये मतदाताओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
