शहडोल जिले में नेशनल लोक अदालत 11 सितंबर को होगा आयोजित।

0
BUSINESS_MARKETING_IMG

जयसिंहनगर से राजकुमार यादव की रिपोर्ट

बैंक,विद्युत सहित अन्य प्रकरणों में मिलेगी दोबारा नियमानुसार छूट

शहडोल 24 सितंबर 2021- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय परिसर शहडोल में 11 सितंबर 2021 को जिला न्यायालय शहडोल एवं तहसील न्यायालयों ब्योहारी, जयसिंहनगर एवं बुढ़ार में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत में आपराधिक, दीवानी, पारिवारिक, वैवाहिक, धारा 138 एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण क्लेम प्रकरण, जिला न्यायालय में लंबित राजस्व प्रकरण व अन्य प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरण एवं बैंक रिकवरी, विद्युत, नगरपालिका के जलकर व संपत्तिकर संबंधित एवं बीएसएनएल के पूर्ववाद प्रकरणों एवं समझौता योग्य समस्त प्रकृति के प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा व बैंक, विद्युत, नगरपालिका एवं बीएसएनएल के पूर्ववाद प्रकरणों में नियमानुसार छूट भी प्रदान की जावेगी तथा आम जन मानस अपने न्यायालय में चल रहे प्रकरणों एवं पूर्ववाद प्रकरणों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से कराया जायेगा।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!