भाजपा कार्यकर्ताओं ने ली सुशासन की शपथ।
जयसिंहनगर -भाजपा कार्यकर्ताओं ने ली सुशासन की शपथ
भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जयसिंहनगर के मंडल अध्यक्ष राम नारायण पाण्डेय के नेतृत्व में रविवार 25 दिसम्बर को स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस के रूप मे मनाया गया l सुशासन दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम भाजपा कार्यालय जयसिंहनगर में प्रेरणा स्रोत मार्गदर्शक भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए उनके छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। पुष्पांजलि उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर मे भर्ती मरीजों का हालचाल लेते हुए सभी मरीजों एवं परिजनों को फल एवं बिस्किट का वितरण भारतीय जनता पार्टी मंडल जयसिंहनगर अध्यक्ष के नेतृत्व मे किया गया l मंडल स्तर पर सुशासन दिवस के अवसर पर हुए कार्यक्रम मे भारतीय जनता पार्टी मंडल जयसिंहनगर अध्यक्ष राम नारायण पाण्डेय , वरिष्ठ भाजपा नेता जय प्रकाश पाण्डेय गोविन्द नारायण तिवारी , मंडल उपाध्यक्ष पार्षद दिवाकर देवा पयासी मंडल महामंत्री हिमांशु गुप्ता मीडिया प्रभारी पंकज पाण्डेय, भाजपा नेता मनोज द्विवेदी पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष रामखेलावन साहू , शिवनंदन सोनी , राहुल ताम्रकार विजय शुक्ला एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
समाचार व विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें
राजकुमार यादव -9669103935
![]()

