नगर परिषद बंडा में कर्मचारी से मारपीट करने पर मामला दर्ज।
रामबिहारी सिंह मेहदेले बंडा – नगर परिषद बंडा में कार्यरत सहायक राजस्व निरीक्षक विजय सोनी की रिपोर्ट पर सहायक राजस्व निरीक्षक विनय मिश्रा पर मामला दर्ज किया गया है। थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार विनय मिश्रा के द्वारा विजय सोनी से लगातार यह लिख कर देने की बात की जा रही थी कि मुझे पदोन्नति नहीं चाहिए । विनय मिश्रा के द्वारा विजय सोनी पर लगातार पदोन्नति नहीं लेने का दबाव बनाया जा रहा था। इस बात को लेकर विनय मिश्रा ने विजय सोनी से मारपीट व गाली गलौच कर दी। विजय सोनी की रिपोर्ट पर विनय मिश्रा के खिलाफ धारा 342 ,294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वर्जन –
थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया है कि नगर परिषद में विनय मिश्रा के द्वारा मारपीट व गाली गलौज की गई। जिसमें विजय सोनी की रिपोर्ट पर विनय मिश्रा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है ।
