5 सत्रों में कहा हुआ BJP का प्रशिक्षण , जाने।

0
IMG-20221225-WA0213.jpg

IMG-20221225-WA0213.jpg

पार्टी का वोट बढ़ाने वाले कार्यकर्ता बने भाजपा पार्षद :- प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी
नगर निकाय जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण वर्ग
5 सत्रों मे 75 से अधिक पार्षद हुए शामिल

रतलाम  / शिरीष  सकलेचा

भाजपा के टिकट पर चुनकर आये सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे जनता, शासन, प्रशासन, अपने नेताओं, मतदाताओं एवं मीडिया सबसे साथ अनुकूल व्यवहार करे। इस व्यवहार मे सामंजस्य रहना भी जरूरी है। जिस प्रकार महिलाएं पूरे घर का कामकाज संभालती है, उसी प्रकार सबके प्रति जिम्मेदारी आपको संभालनी है। अपने कार्य व्यवहार को पारदर्शी रखे। कार्य ऐसे करे कि हर जनप्रतिनिधि पार्टी का वोट बढ़ाने वाला हो।
यह बात भारतीय जनता पार्टी द्वारा रूद्र पैलेस मे आयोजित नगरीय निकाय जनप्रतिनिधि जिला प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन करते हुए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पंकज जोशी ने कही। उद्घाटन सत्र में स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने दिया । इस अवसर पर शहर विधायक चेतन्य काश्यप , जावरा विधायक राजेंद्र पांडेय, महापौर प्रहलाद पटेल अतिथि के रूप मे मंचासीन रहे। आरंभ में भाजपा के पितृ पुरुष डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया। जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, संगीता चारेल, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, मयूर पुरोहित ने स्वागत किया। संचालन प्रषिक्षण प्रभारी नन्दनराज जैन ने किया एवं आभार सह प्रभारी मंगल लोढ़ा ने व्यक्त किया।

भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य पूर्ण हो:- विजय दुबे

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि नगरीय निकाय जिला प्रशिक्षण वर्ग 5 अलग-अलग सत्रों में हुआ। प्रथम सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी ने लोक व्यवहार विषय पर मार्गदर्शन दिया। उन्होने पार्षदगण से आव्हान् किया कि वे अपने जीविकोपार्जन और राजनीति को अलग रखे। संण्डे को सम्पर्क डे बनाये और केन्द्र एवं प्रदेश शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहीयों से संवाद करे। उन्होने सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने और वार्ड की हर गतिविधि से जुडने पर बल देते हुए कहा कि आपका व्यवहार सबके प्रति अनूकुल रहेगा तो ही आप पार्टी का वोट बढ़ाने वाले बन पायेगे। इस सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने की।
द्वितीय सत्र मे मंदसौर जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक गोपीक्रष्ण नेमा ने भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं अन्त्योंदय से नगरोदय विषय पर प्रकाश डाला। इस सत्र की अध्यक्षता जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने की। तृतीय सत्र मे सहकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मदनलाल राठौर ने बढ़ती भाजपा, बढ़ता मध्यप्रदेश ( केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों एवं विकास पर उपलब्धियों पर विचार रखे। इस सत्र की अध्यक्षता जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने की। चतुर्थ सत्र ने आई.टी.विभाग के संभाग प्रभारी अजय ठाकुर ने सोशल मीडिया व मीडिया की भूमिका विषय पर विस्तार से जानकारी दी। अध्यक्षता जिला महामंत्री संगीता चारेल द्वारा की गई।
प्रषिक्षण वर्ग के समापन सत्र मे प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी विजय दुबे ने भाजपा विचार, कार्य पद्धति हमारा समन्वय विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी मे आगामी चुनाव मे अपना मत प्रतिशत बढ़ाने का जो लक्ष्य रखा है उसे हर हाल से प्राप्त करना है। उन्होने भाजपा के गौरवशाली इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। सत्र की अध्यक्षता जिला भाजपा प्रभारी प्रदीप पांण्डेय ने की। आलोट के पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत मंचासीन रहे। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, पवन सोनी सहित जिला व मंडल, प्रकोष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!