उत्कृष्ट कार्य करने वाले रासेयो के स्वयंसेवकों को किया गया सम्मानित।

0
IMG-20221226-WA0161.jpg

IMG-20221226-WA0161.jpg

शहडोल । बाल संरक्षण के लिये उत्कृष्ट कार्य करने वाले रासेयो के स्वयंसेवकों को राज्य स्तरीय अवार्ड देकर किया सम्मानित 

मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश बाल आयोग द्वारा यूनिसेफ और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान पर राज्य स्तरीय बाल संरक्षण इंटर्नशिप का आयोजन किया गया था।
जिसमें सत्र 2021-22 शहडोल संभाग से चयनित उत्कृष्ट कार्य करने वाले रासेयो के स्वयंसेवकों को बाल संरक्षण इंटर्नशिप का राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया । जिसमे पंडित एस एन शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल से मोनू जायसवाल , श्रुति तिवारी शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर से कुसुम केवट , शासकीय विद्यालय उमरिया से अरविंद कुमार यादव इन सभी स्वयंसेवकों को  भोपाल के लॉ पर्ल होटल पर बाल संरक्षण के उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश बाल आयोग सदस्य अनुराग पांडेय मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी डॉ. आर. के. विजय भारत सरकार युवा अधिकारी राजकुमार वर्मा , मध्यप्रदेश यूनिसेफ संचालक लोलीचन्द जी, यूनिसेफ अधिकारी मार्ग्रेड ग्वाडा  , रासेयो बीयू मुक्त इकाई कार्यकम अधिकारी राहुल सिंह परिहार , आवाज के संचालक प्रशांत दुबे के संयुक्त तत्वाधान में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया l

समाचार व विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें 

सत्येंद्र सिंह चौहान-8770315078

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!