बड़ावदा के किस भाजपा के बजनदार नेता ने जीता जिले के पार्षदो का दिल ?जाने

0
  1. उपाध्यक्ष नही बने लेकिन अब बन गए जिला योजना समिति सदस्य अनिल अवस्थी,चंद दिनों में बढ़ाया कद
    बड़ावदा। शिरीष सकलेचा
    यदि व्यक्ति पर भाग्य की रेखा मेहरबान हो जाय तो सफलता विषम परिस्थितियों में भी कही न कही से मिल ही जाती है। ऐसा ही भाग्य का खेल बड़ावदा के भाजपा के कद्दावर नेता अनिल अवस्थी के साथ हुआ है। नगर परिषद के चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ कर जीतने वाले अवस्थी को भाजपा ने पार्टी में शामिल कर जहां अपेक्षा से अधिक सम्मान दिया वही उन्हें उपाध्यक्ष पद के लिए भी उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा था लेकिन विडंबना है कि क्रास वोटिंग के चलते यहां चुनाव हार गए थे बावजूद उसके संगठन में उन्हें पूरे जिले की सात नगर परिषद में योग्य उम्मीदवार मानते हुए उन्हें जिला योजना समिति से भाजपा का प्रत्याशी बनाया जिसमें उन्होंने वोटों से जीत हासिल कर अपनी ही नहीं भाजपा की प्रतिष्ठा को भी सम्मान दिलाया। इस चुनाव में कांग्रेस से आलोट के अमित चौधरी व नामली के तुफान सिंह खड़े हुए थे। जिन्हें क्रमश 51,35,16 वोट मिले। 16 वोट से जीत हासिल की।
    अवस्थी के विजयी होने की खबर मिलते ही समर्थकों में अपार खुशियां देखी गई। कार्यकर्ताओ ने पुष्पमालाओ से जोरदार स्वागत किया। भाजपा की इस जीत में आलोट के पूर्व विधायक जीतेन्द्र गेहलोत, जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडे ,जिला अध्यक्ष् राजेन्द्र सिंह, बड़ावदा मंडल अध्यक्ष् महेन्द्र सिंह,पूर्व अध्यक्ष् जीवन सिंह सहित सभी विधायकों, मंडल अध्यक्षो का सहयोग रहा।
    बड़ावदा मंडल अध्यक्ष् महेंद्र सिंह ने बताया कि गेहलोत के मार्गदर्शन में बड़ावदा मंडल को चौथी सफलता मिली है। हमने चौक्का मारकर सभी को चोका दिया है।
    अवस्थी ने कहा कि मैं भाजपा के जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक जितेन गहलोत डॉ राजन पांडे सहित सभी वरिष्ठ विधायकों मंडल अध्यक्षों सभी पार्षद साथियों का आभारी हूं जिन्होंने मुझे जैसे छोटे से कार्यकर्ताओं को इतना बड़ा सम्मान दिलाया है। मैं शासन की हर योजना का लाभ जिला योजना समिति की ओर से नगर परिषदों को दिलाने का प्रयास करूंगा। देर शाम बड़ावदा पहुचने पर अवस्थी का नगर में जोरदार स्वागत हुआ।

    अवस्थी की जीत के बाद बड़ावदा में उनके खेमे में ताकत का इजाफा बढ़ता नजर आ रहा है। नप चुनाव के बाद समीकरण बदलते ही जा रहे है। पूर्व विधायक की भूमिका ने अब साफ संकेत देने शुरू कर दिए है। सूत्र बताते है कि दादु व जीवन सिंह में भी नजदीकियां बढ़ गयी है। जिससे परिस्थितियों में बदलाव दिख रहा है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!