किस नेता की मौजूदगी ने सबको डाल दिया हैरत में ? जाने

0
IMG_20220825_161541.jpg

IMG_20220825_161541.jpg

एक तीर से साधे कई निशाने—
झाला की मौजूदगी ने डाल दिया हर किसी को हैरत में
बड़ावदा।शिरीष सकलेचा
गुरुवार को यहाँ नगर परिषद अध्यक्ष् व पार्षदो के शपथ व पदभार ग्रहण समारोह हुआ। इस आयोजन में एक नेता जी की बतौर अतिथि के मंच पर मौजूदगी ने हर किसी को हैरत में डाल दिया। इन नेताजी को मंच पर पूरा सम्मान मिला।
जी हाँ हम बात कर रहे है आम आदमी के सूत्रधार सत्यनारायण झाला की। नगर परिषद चुनाव में आम आदमी का जोर शोर से प्रचार करने वाले झाला के दो पार्षद नगर परिषद में जीत कर आए नगर परिषद के इस कार्यक्रम में कल शाम तक दो पार्षद कार्यक्रम से बहिष्कार करने की बात करते नजर आ रहे थे लेकिन आज इस कार्यक्रम में वे मंच पर उपस्थित हुए। साथ ही इनके नेता सत्यनारायण झाला को भी अतिथि बनाया गया। झाला को बतौर अतिथि के जब मंच पर लोगों ने देखा तो हर कोई हैरत में पड़ गया। भाजपा के साथ ही कांग्रेस के कई लोगों को भी झाला की मौजूदगी से जरूर झटका लगा होगा ?झाला को अतिथि बनाने के साथ ही मंच पर बोलने का मौका भी दिया गया ।झाला जब भाषण देने उठे तो लोग आपस में बतिया रहे थे कि कहीं झाला अपनी भड़ास न निकाल दे।हालांकि उन्होंने ऐसा कुछ नही किया। कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि फोटो की राजनीति बंद करते हुए अब सिर्फ विकास की बात हो। आपने कहा में 27 साल बाद आज नगर परिषद के मंच से बोल रहा हु। इस आयोजन में झाला व दो पार्षदो की उपस्थिति बताती है कि वे अब नप में सत्ता पक्ष का साथ देंगे? झाला को तवज्जो देकर एक तीर से कई निशाने साधे गए है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!