तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर पत्रिका लेखन का कार्य शुभ मुहूर्त में हुआ
बड़ावदा। शिरीष सकलेचा
यहाँ चातुर्मास हेतु विराजित मुक्ति प्रिया श्री जी आदि ठाना 5 की प्रेरणा से 14 सिद्धि तप,1 मासक्षमण ,सामूहिक अठाई(आठ उपवास)की कठोर तपस्या चल रही है। 1 सितंबर से 3 सितंबर तक यहाँ जय शेखर धाम दादावाड़ी पर 3 दिवसीय आयोजन होंगे । जिसकी पत्रिका लेखन कार्य यहाँ शुभ मुहूर्त में सम्प्पन हुआ। आयोजन के मुख्य लाभार्थी मानमल सकलेचा, पुखराज मल सकलेचा, प्रदीप मेहता,कोमलसिंह बाफना, कनक मल सकलेचा, सुरेश चत्तर, नरेंद्र सकलेचा, महेश सकलेचा, राजेश चपलोद(उज्जैन) ने सभी भगवान ,गुरु देव,देवी देवताओं,साध्वी मुक्ति प्रिया श्री जी आदि को भेट कर महोत्सव में आशीर्वाद प्रदान करने की विनती की।
चातुर्मास समिति सचिव शिरीष सकलेचा ने बताया कि समाजजन ढोल के साथ नाचते गाते श्री आदिनाथ जिन मंदिर व दादावाड़ी भी पहुँचे। जहाँ विधि विधान से परमात्मा आदि को पत्रिका चढ़ाई।