भाजपा स्वयंसेवी संस्थाओं प्रकोष्ठ में किसे क्या मिली जिम्मेदारी ,जाने।

IMG-20221226-WA0104.jpg

स्वयं सेवी संस्थाएं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की घोषणा, आलोट के अनिल चोपड़ा बने जिला सहसंयोजक

रतलाम  /  शिरीष सकलेचा

भाजपा सेवी संस्थाएं प्रकोष्ठ  के जिला संयोजक राजेश रांका ने प्रदेश संयोजक रामजी रघुवंशी  के निर्देश पर प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारीयों की नियुक्ति की है।
यह नियुक्तियां सांसद  गुमानसिंह डामोर,  सुधीर गुप्ता,  अनिल फिरोजिया, विधायक  चेतन्य काश्यप , .राजेन्द्र पांण्डे, दिलीप मकवाना, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा की सहमति से की गई है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि स्वयं सेवी संस्थाएं प्रकोष्ठ  मे मुकेश सोनी, मनोहर पांचाल, अनिल चोपड़ा, रमेश राणा, संदीप शर्मा, को जिला सह-संयोजक बनाया गया है। योगेश पालीवाल (चांदनीचोक) जिला कार्यालय प्रभारी, अमन माहेश्वरी  जिला सोशल मीडिया प्रभारी, शुभराज पुरोहित को जिला सोशल मीडिया सहप्रभारी नियुक्त किये गये है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!