अमेरिका में बैठे दूल्हा दुल्हन,पंडित ने कराई ऑनलाइन शादी।

0
seoni-online-marriage-100510596.jpg

seoni-online-marriage-100510596.jpg

रवि चक्रवती केवलारी 

सिवनी में बैठे पंडित ने अमेरिका में कराई शादी 

सिवनी: (भूमिका भास्कर) सिवनी जिले में हाईटेक तरीके से विवाह हुआ है। सिवनी में बैठे पंडितजी ने अमेरिका में शादी कराई है। अमेरिका में रह रहे दूल्हा और दुल्हन ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की है। पंडितजी लैपटॉप के सामने बैठकर मंत्र पढ़ा है और वहां दोनों ने सात फेरे लिए हैं। एमपी के सिवनी जिले में पहली बार ऐसा मामला सामने आया है।
दरअसल, सिवनी नगर के बारापत्थर क्षेत्र के सुनील उपाध्याय के पुत्र देवांश उपाध्याय अमेरिका में रहता है। वह अमेरिका में बड़ी कंपनी में कार्य कर रहा है। देवांश उपाध्याय ने महाराष्ट्र पुणे में रहने वाली सुप्रिया को विवाह के लिए प्रपोज किया। दोनों एक ही कंपनी में कार्य करते हैं। दोनों ही परिवारों ने अपने पुत्र और पुत्री का विवाह हाईटेक तरीके से किया है।
सबसे खास बात यह रही कि विवाह हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ। दोनों परिवार परिजन अमेरिका पहुंच गए थे और यहां से सिवनी निवासी पंडित राजेंद्र पांडे से फोन पर बात की गई। पंडित जी को यहां ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करवाई गई। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन मंत्र उच्चारण कर दी।

वहीं, इस विवाह में कुल 57 लोग शामिल हुए। विवाह को संपन्न कराने वाले पंडित राजेंद्र पांडे ने कहा कि यह पहला मौका है, जब उन्होंने विदेश में रहने वाले लड़के और लड़की का हाईटेक तरीके से ऑनलाइन विवाह संपन्न कराया है। इस शादी की चर्चा पूरे जिले में खूब हो रही है। वहीं, पंडितजी भी इस शादी को करवाकर बहुत खुश हैं।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!