बंडा तहसील के जमुनिया गांव की 70 लाख कीमत की भूमि हुई अतिक्रमण मुक्त।
आशीष जैन बंडा – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वकांक्षी योजना भू -माफिया मुक्त मध्य प्रदेश बनाने के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री दीपक आर्य द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज जिले के बंडा विकासखंड के ग्राम जमुनिया में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जे की 4 हेक्टेयर भूमि से कब्जा हटवाकर ग्राम कोटवार को भूमि सौंपी गई। उक्त भूमि की कीमत लगभग 70 लाख है । इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रकाश नायक, तहसीलदार जीएस पटेल, पुलिस सहित अन्य अधिकारी मौजूद
