IMG_20220429_201535.jpg

IMG_20220429_201535.jpg


हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी के परीक्षा परिणाम में  बड़ावदा में छात्राओं का रहा दबदबा,भांजियों ने बढाया मान
 बड़ावदा शिरीष सकलेचा
 शुक्रवार को हाई स्कूल (कक्षा दसवीं) व हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) के परीक्षा परिणाम घोषित हुए। परीक्षा परिणाम का छात्र छात्राओं को सुबह से ही बेसब्री से इंतजार हो रहा था  परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र छात्राओं के चेहरे और मुस्कान छा गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 75 प्रतिशत व हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम 91.26प्रतिशत रहा ।
    जानकारी के अनुसार कक्षा दसवीं में दर्ज  छात्रों की संख्या 168 थी जिसमें परीक्षा में 154 परीक्षार्थी शामिल हुए।  उत्तीर्ण 116 हुए। जिसमें प्रथम श्रेणी में 43, द्वितीय श्रेणी में  72 व तृतीय श्रेणी में एक परीक्षार्थी उतीर्ण हुआ।
   प्रथम श्रेणी में राजनंदनी कमल किशोर टेलर 87 .4 प्रतिशत
 अंक प्राप्त कर बाजी मार गई। वहीं द्वितीय श्रेणी में माही चेतन पडियार  86.6  प्रतिशत व तृतीय श्रेणी में सुशीला नंदकिशोर परमार 84.8 रही।
     इसी तरह कक्षा बारहवीं( हायर सेकेंडरी) में कुल 128 छात्र अध्ययनरत थे जिसमें 126 छात्र परीक्षा में शामिल हुए ।115 छात्र छात्रा उत्तीर्ण हुए ।प्रथम श्रेणी में 67 व द्वितीय श्रेणी में 48 छात्र उत्तीर्ण हुए। दिव्या बालमुकंद पांचाल  जीव विज्ञान की छात्रा 87. 2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही ।कीर्ति पिता गोविंद गणित की छात्रा 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर  द्वितीय स्थान पर व मनीषा कन्हैया लाल 84 प्रतिशत  अंक प्राप्त कर कला संकाय में तृतीय स्थान पर रही।
   प्राचार्य श्रीमती माया सोनी व स्टाफ ने  सभी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को बधाइयां दी ।वही परिजनों व स्नेही जनों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए छात्र-छात्राओं का मुंह मीठा कर बधाई दी। बताया जाता है  की हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी मैं प्रथम स्थान पर रही दोनों छात्राएं बड़ावदा की भांजीया है। इस तरह भंजियो  ने मामा का  मान बढ़ाया है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!