अलबिदा जुमा की नमाज अदा कर मांगी गईं दुआएं।
पत्रकार वाहिद खांन फैज़ल
भूमिका भास्कर तहसील मड़ावरा
अलबिदा जुमा की नमाज अदा कर मांगी गईं दुआएं
मड़ावरा – जनपद ललितपुर की तहसील मड़ावरा में पाक माह रमजान के अलबिदा जुमा की नमाज पूरी शानो शौकत से अदा की गई। पाक माह रमजान के अलबिदा जुमा की नमाज को लेकर मुस्लिम धर्म के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। शुक्रवार को अलबिदा जुमे की नमाज कस्बा मड़ावरा की दोंनो मस्जिदों में अदा की गई। सबसे पहले इमामों द्वारा रमजान का खुतबा सुनाया गया। फिर नमाज अदा की गई। कस्बे की जामा नूरी मस्जिद में इमाम हाफिज जनाब शमीउल कादरी साहब एबं टोरिया स्थित सुन्नी मुनब्बरी मस्जिद में हाफिज ब इमाम कारी जनाब शाकिब साहब ने नमाज अदा कराई। नमाज अदा करने के बाद इमाम साहब के साथ सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दोनों हाथ उठाकर देश में अमन और चैन की दुआ मांगी। सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को अलबिदा जुमा की मुबारकबाद दी।
क्या है अलविदा जुमा की नमाज
अलविदा जुमा का मतलब होता है कि जुमा को अलविदा कहना। पाक माह रमज़ान महीने में 4 जुमा यानी चार शुक्रवार पड़ते हैं। जिसमें से आखिरी जुमे को अलविदा जुमा के रूप में जाना जाता है। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह पाक से अपने और परिवार साथ देश में अपनों चैन की खास दुआ मांगते हैं। इसके साथ ही ईद मनाने की तैयारी जोरों-शोरों से शुरू हो जाती हैं।
लाउडस्पीकर विवाद के बीच ईद उल फित्र से पहले आज शुक्रवार को पाक माह रमजान अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। इस मुद्दे पर मौजूदा हालात को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की तरफ से खास तैयारी की गई थी। अलबिदा जुमा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम में मड़ावरा में स्थित दोनों मस्जिदों के बाहर पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।
![]()

