नगर की सत्य साई कान्वेंट स्कूल ने जिले में लहराए अपना परिचय।
नगर की सत्य साईं कान्वेट स्कूल ने जिले में लहराया परचम,10वी 12वी में जिले में प्राप्त किया प्रथम स्थान
अक्षय चौहान।खवासा
खवासा। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा घोषित हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल परीक्षा 2022 परिणामों में नगर की संस्था सत्य साईं कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्था एवं क्षेत्र को गौरवान्वित किया है संस्था की छात्रा कुमारी मुस्कान देवेंद्र जादव निवासी बड़ी सरवा ने हायर सेकेंडरी साइंस मैथ्स संकाय में 500 में से 471 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है छात्रा की छोटी बहन कुमारी दे्विका देवेंद्र जादव ने हाई स्कूल परीक्षा में 500 में से 475 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है यह बड़ी उपलब्धि है की दोनों सगी बहनों द्वारा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है संस्था एवं छात्राओं की इस उपलब्धि पर संस्था संचालक राजेश व्यास खंड शिक्षा अधिकारी पी एन अहिरवार संकुल प्राचार्य योगेश मोदी संस्था के शिक्षक बृजबाला व्यास माया पाटीदार राजकुमार पाटीदार पूरण पाटीदार विकास भगत संदीप सिंगाडिया सुनीता सोनगरा सुनीता कटारा आदि ने बधाई प्रेषित कर छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है संस्था के छात्र उज्जवल कांतिलाल चौहान ने हायर सेकेण्डरी परीक्षा कामर्स संकाय में 500 में से 429 अंक प्राप्त कर नगर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ खवासा न्यू हाइट्स बचपन स्कूल का भी परीक्षा परिणाम 100% रहा 12वी की छात्रा ऐश्वर्या अग्रवाल ने मेथ्स साइंस में 77 प्रतिशत प्राप्त कर शाला में पहला स्थान प्राप्त किया एवं 10वी की छात्रा पूनम यादव ने 79 प्रतिशत प्राप्त कर शाला में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का 12 वी का परीक्षा परिणाम 71 प्रतिशत रहा जिसमे प्रतीक रजनीकांत पाटीदार द्वारा 73 प्रतिशत के साथ शाला में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं कक्षा 10 वी का परीक्षा परिणाम 87% प्रतिशत रहा जिसमें राकेश महेश निनामा ने 81 प्रतिशत के साथ शाला में प्रथम स्थान प्राप्त किया
![]()

