जबेरा के जंगल मे अनियंत्रित होकर बोलेरो पलटी, लगी आग, 4 माह की बच्ची, एक महिला सहित दो की मौत, स्टेट हाइवे पर दर्दनाक हादसा

0
IMG-20200629-WA0067

मयंक जैन जबेरा – जबलपुर स्टेट हाइवे पर दानिताल के समीप ,जबेरा से करीब छह किमी दूर सुबह करीब 9 बजे एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को हिला कर रख दिया. इस हादसे में एक अबोध बच्चे सहित दो की दर्दनाक मौत हो गई है. वही एक महिला को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है।वही इस हादसे में घायल लोगों का इलाज जबेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ प्रोमी कोष्ठा की टीम द्वारा किया जा रहा है। पीड़ित परिवार के लोग आदिवासी समुदाय के हैं. जो एक शादी समारोह से वापस अपने घर जा रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डायल हंड्रेड एव जबेरा पुलिस को सूचना मिली कि बुलेरो गाड़ी क्रमांक MP48C4605 जबेरा के आगे दानीताल मोड़ पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराकर पलट गई है। साथ ही बुलेरो में आग भी लग गई है। सूचना पाकर डायल हंड्रेड आरक्षक विजय ठाकुर एवं पायलट चरण लाल एव थाना प्रभारी कमलेश तिवारी ने मौके पर पहुचकर पलटी बोलेरो से घायलों को बाहर निकाला तथा सभी को जबेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर एक महिला शिल्पा पति अजुद्दी सींग उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कोड़ा कला एव एक मासूम बच्ची श्रध्दा पिता नीरज सींग उम्र चार माह ग्राम पटी चोपरा की मौके पर ही मौत हो गई. वही एक महिला मंगो बाई को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है।वही अन्य घायलों में आदित्य, लखन, मोहित,अर्पित, ममता, आशिका सूरत,दीपिका,अरबी, आरती, मनीषा, भारती, संध्या, दिशा, दीपक सहित घायल महिलाएं एवं बच्चों जबेरा में ही इलाज जारी हैं।

यह आदिवासी परिवार ग्राम खैरी से एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापिस बोलेरो के द्वारा समीपस्थ ग्राम कोंडाकला जा रहा था। तभी रास्ते में यह सड़क हादसा हो गया।. प्रथम दृष्टया बोलेरो की तेज रफ्तार होना घटना का कारण बताया जा रहा है. वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जहां घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं जबेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस जांच में जुटी हुई है. घटना की जानकारी लगते हैं स्थानीय वरिष्ठ भाजपा नेता रुपेश सैन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए. जहां पर उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया. वही जबेरा थाना पुलिस ने चालक को पकड़कर पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही पूरे मामले का तथ्यात्मक खुलासा हो सकेगा।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!