इमली टोला घाट नर्मदा नदी में एक वृद्ध बह जाने से लापता।

0
IMG-20221029-WA0085.jpg

IMG-20221029-WA0085.jpg

*इमली टोला घाट नर्मदा नदी में एक वृद्ध बह जाने से लापता*

आकाश चक्रवर्ती मोहगांव

मोहगाँव थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगारपुर के इमली टोला स्थित नर्मदा नदी में एक वृद्ध बह जाने से लापता हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूसू लाल भवेदी पिता बिगारी लाल भवेदी उम्र 65 वर्ष ग्राम पंचायत बडझर के पोषक ग्राम उमरडीह के निवासी हैं। वही सिंगारपुर निवासी रमेश भवेदी जो पूसू के लड़का हैं। वह सिंगारपुर में रहता है उन्होंने बताया कि मेरे यहाँ घर से कब निकला पता नही। सिंगारपुर निवासी किशन नंदा ने नर्मदा नदी अपने खेत पर था उस समय पूसू भवेदी को नदी पार करते हुए देखा उन्होंने बचाने के लिए दौडा तब तक वह गहरी पानी में चला गया यह घटना आज लगभग 10-11 बजे की बताया गया है। मृतक की लाश अभी तक नही मिला है। पूसू भवेदी के बह जाने पर तत्काल किसन नंदा ने ग्राम पंचायत को जानकारी दिया। इसके बाद परिवार जनों को जानकारी दिया गया है। परिवार जनों के द्वारा 100 डायल को बुलाया 100 डायल घटना स्थल पर पहुँची। वही मोहगाँव थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर ने अपने पुलिस स्टाप के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर परिवार जनों से जानकारी ली गई।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!