बसपा करेगी धरना प्रदर्शन 2 नवंबर को कलेक्ट्रेट तिराहा पर।
बसपा करेगी धरना प्रदर्शन 2 नवंबर को कलेक्ट्रेट तिराहा पर
भूमिका भास्कर
अमन सिद्दीकी
डिंडोरी
7723001322
डिंडोरी। बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई डिंडोरी द्वारा 10 सूत्रीय मांगों को लेकर दिनांक 2 नवंबर को कलेक्ट्रेट तिराहा पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा मुख्यमंत्री जी के नाम कलेक्टर महोदय जी को ज्ञापन सौंपा जाएगा सरकार से मांग की जायेगी जिले से गेहूं गायब है तत्काल राशन दुकानों पर उपलब्ध कराया जाए पुरानी पेंशन पुनः चालू कराया जाए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकायो को बिना वजह सेवा समाप्त न किया जाए जिले में अमृत सरोवर योजना की भोपाल से टीम बनाकर जांच कराई जाएं स्व सहायता समूह को नियमित किया जाए। रसोईयों को दैनिक वेतन भोगी से पूर्ण कालिक पर पदस्थ किया जाए अतिथि शिक्षको को नियमित किया जाए जिले में जूआ सट्टा शराब पर प्रतिबंध लगाया जाए सरकारी भूमि पर सरकारी कर्मचारियों से भूमि मुक्त कराया जाए।आदि सभी मांग को लेकर कलेक्टर महोदय जी को ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय जी को अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा उमाकांत बंदेवार जोन इंचार्ज रीवा संभाग बसपा विशिष्ट अतिथि मा इन्दर सिंह उइके जिला प्रभारी बसपा मंडला
विशेष अतिथि मा उत्तम जाटव जिला प्रभारी बसपा मंडला
विशेष अतिथि मा दौलतराम बचैहा जिला प्रभारी बसपा डिंडोरी
अध्यक्षता मो असगर सिद्दीकी जिला अध्यक्ष बसपा करेगे सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनावे।
![]()

