युवाओं की प्रतिभा निखारने को लेकर कांग्रेस द्वारा यंग इंडिया के बोल सीजन-2 का किया गया विमोचन

0
IMG_20220530_171146.jpg

IMG_20220530_171146.jpg

पत्रकार वाहिद खांन फैज़ल

भूमिका भास्कर तहसील मड़ावरा

युवाओं की प्रतिभा निखारने को लेकर कांग्रेस द्वारा यंग इंडिया के बोल सीजन-2 का किया गया विमोचन

 

प्रतिभाशाली युवा कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर लें हिस्सा – युवराज सिंह

 

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई प्रेस वार्ता

 

मड़ावरा ‌- सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में युवा कांग्रेस द्वारा यंग इंडिया के बोल सीजन – २ राष्ट्रीय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का विमोचन कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता युवराज सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर कार्यक्रम का विमोचन करने आए युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता युवराज सिंह व यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि यंग इंडिया के बोल केवल एक भाषण प्रतियोगिता नहीं हैं बल्कि यह अभिव्यक्ति का मंच हैं जिस दौर में सरकार लोगों की बोलने की स्वतंत्रता छीनने का काम रही। उस दौर में युवा कांग्रेस देश के युवाओं को अपनी आवाज बुलंद करने के लिए मंच व अवसर प्रदान कर रही हैं। आज देश में महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण जैसे अनेकों ज्वलंत मुद्दे हैं परंतु सरकार अपनी विफलताओं एवम निकम्मेपन को छुपाने के लिए इन मुद्दों पर चर्चा व बहस करने के बजाय जनता को फिजूल के मुद्दों में उलझाकर उनका ध्यान भ्रमित करने का काम कर रही हैं। ऐसे में यह मंच देश के युवाओं की मुखर आवाज बनेगा। यह राहुल गांधीजी का ड्रीम प्रोजेक्ट हैं। देश के आम युवाओं के वक्तव्य कौशल को बढ़ावा देना व उन्हें राजनीति की मुख्यधारा से जोड़कर सहभागी लोकतंत्र को मजबूत बनाना इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य व उद्देश हैं।प्रतियोगिता को चार स्तर पर यानी विधानसभा, जिला प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर कराया जाएगा। प्रतियोगिता भाग लेने के लिए 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। और आवेदन शुल्क 100 रुपए रखा गया हैं। 1 जून से लेकर 31 जुलाई के भीतर विधानसभा व जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न कराई जाएगी।1 अगस्त से 20 सितंबर के बीच प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न कराई जाएगी। 30 सितंबर, 01 व 02 अक्तूबर को समूचे देश से आए वक्ताओं का तीन दिवसीय ग्रांड फिनाले आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में हिंदी, अंग्रेजी समेत स्थानीय बोली भाषाओं के वक्ता भी भाग ले सकेंगे। उत्तर प्रदेश में भोजपुरी, अवधी, बुंदेलखंडी समेत सभी अन्य स्थानीय भाषाओं के वक्ताओं के लिए विशेष स्थान रहेगा। विजेताओं को युवा कांग्रेस विधानसभा, जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर प्रवक्ता बनने का अवसर प्रदान करेगी। इस मौके पर उoप्रo युवा कांग्रेस पूर्वी के अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय ने कहा कि युवा कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम में युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने व इस प्लेटफार्म के जरिये युवाओं में उनकी सोच को उभारने का सबसे प्रभावशाली कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में युवाओं को उनकी क्षमता और दक्षता को आम जनमानस के बीच उजागर करने का न सिर्फ मौका मिल रहा है बल्कि इससे अतीत और वर्तमान के बीच जो लोकतंत्र को मजबूत करने की कड़ियां रही हैं उसे जानने और समझने का उत्कृष्ट मौका है। यह कार्यक्रम निःसंदेह युवाओं की बेहतरी के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होने कहा कि सभी युवाओं को इस कार्यक्रम को प्रभावशाली तरीके से आयोजित करने में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए ताकि आज देश के सामने जो चुनौतियां हैं उसे युवा वर्ग समझ सके और उन चुनौतियों का सामना किया जा सके। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव संजय जाटव, एन एस यू आइ जिलाध्यक्ष रितिक शुक्ला मोंटी, रोहित कुशवाहा, मयंक कुमार सहित अनेकों कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!